Health

महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत,

महिला और पुरुष की शारीरिक संरचना अलग अलग होती है| साथ ही शरीर के अंदर पाई जाने वाली हारमोंस भी अलग-अलग होते हैं| जिसकी वजह से कुछ बीमारियों में महिला और पुरुषों में अलग-अलग लक्षण प्रकट होते हैं| आज इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के अंदर हार्ट अटैक के बारे में बताने जा रहे है| आइए जानते हैं की हार्ट अटैक आने से पहले महिलाओं का शरीर क्या संकेत देता है|
1. थकान
अगर आप लंबे समय तक आराम करती हैं फिर भी थका हुआ महसूस करती हैं| किसी भी काम में मन नहीं लगता और हमेशा घबराहट महसूस होती रहती हैं तो यह हार्ड अटैक के लक्षण हो सकता है| ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|
2. सीने में दर्द 
अगर आपको बेचैनी होने के साथ ही सीने में भारीपन दबाव या दर्द महसूस होता है तो यह हार्ट अटैक होने का संकेत हो सकता है| ऐसे में देरी ना करते हुए एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें|
3. पसीना 
अगर आपको पेट में तेज दर्द होता है या फिर तेजी से पसीना आता है तो यह हार्टअटैक का लक्षण हो सकता है| ठंड के अंदर बैठने पर भी अगर आपको पसीना आता है तो यह चिंता का विषय है|
4. सांस 
अगर आपको सामान्य स्थिति में बैठे रहने पर भी सांस लेने में मुश्किल होती है और आसानी से सांस नहीं ले पा रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें|
5. दर्द 
शरीर के विभिन्न हिस्से जैसे पेट दर्द हाथ व जोड़ों में दर्द होना या शरीर में खिंचाव महसूस होना, ये सभी लक्षण है हार्ट अटैक होने के|

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply