Latest News

शत्रुघ्न सिन्हा आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

पटनाः भाजपा से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को कांग्रेस का हात थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कांग्रेस की सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टिकट देने पर विचार कर रही है। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ने का मन बना लिया है।

वैसे भी पिछले काफी समय से सिन्हा भाजपा औप पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी बयानबाजी करते आ रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर इस बात का संकेत दिया था कि वे पार्टी को छोड़ सकते हैं। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा था जो वादे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही वादे पूरे हों। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा था कि मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में हम न होंगें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply