Bhopal-crime
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

16 साल पहले बेटियों का गला रेता, जेल से छूटते ही सहारा देने वाली बहन को भी मार डाला; फिर हत्यारे ने की खुदकुशी

 

MP Crime News: 16 साल पहले तीन बेटियों की हत्या के दोष में सजा काटकर आए युवक को स्वजन ने गांव से भगा दिया, भोपाल में रहने वाली मुंहबोली बहन ने परिवार …और पढ़ें

HighLights

  1. 16 साल पहले बेटियों का गला रेता।
  2. जेल से छूटते ही बहन को भी मार डाला।
  3. फिर हत्यारे ने की खुदकुशी।

भोपाल। 16 साल पहले तीन बेटियों की हत्या के दोष में सजा काटकर आए युवक को स्वजन ने गांव से भगा दिया, भोपाल में रहने वाली मुंहबोली बहन ने परिवार के विरोध के बावजूद उसे शरण दिया, लेकिन उसकी बेरहमी पूर्वक हत्या कर दी।

बाद में ट्रेन से कटकर खुद भी जान दे दी। गौतम नगर क्षेत्र की श्रीनगर कालोनी में हुई इस वारदात से हर कोई हैरान है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।

पुलिस के अनुसार दुर्गा कुशवाहा (50) मूलत

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा की रहने वाली थीं। भोपाल के श्रीनगर कालोनी में पति और बच्चों के साथ रहती थीं। उनके पति डालचंद कुशवाहा भोपाल-नागपुर रूट की बस चलाते हैं। जबकि दोनों बेटे अरुण और रवि करोंद स्थित इलेक्ट्रानिक का कारोबार करते हैं। बेटी आरती भी पढ़ाई करती है।

 

तेंदूखेड़ा में दुर्गा का पड़ोसी प्रीतम कुशवाहा उसका बचपन का मुंहबोला भाई था। प्रीतम ने 16 साल पहले अपने घर में सो रहीं तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पत्नी और बेटे पर भी हमला किया था, लेकिन वे जान बचाकर भाग गए।

पिछले साल 26 जनवरी को ही उसे 15 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहा किया गया है। उसके पत्नी की मौत हो गई है। बेटा रायसेन में मामा के घर में रहता है। स्वजन ने उसे गांव से भगा दिया। जिसके बाद सहारा ढूंढ़ते हुए दुर्गा के पास भोपाल पहुंचा। जिसने पति और बच्चों के विरोध के बावजूद प्रीतम को मकान की पहली मंजिल पर कमरा रहने को दे दिया और भोजन व्यवस्था करने लगी। प्रीतम सब्जी का ठेला लगाकर जीविका चला रहा था।

उससे डरते थे घरवालेतीन बेटियों की हत्या कर चुके प्रीतम से दुर्गा कुशवाह के घरवाले डरते थे। वे दुर्गा पर उससे कमरा खाली कराने का दबाव बनाते थे। यह बात जब प्रीतम को पता चली तो वह झगड़े पर उतारू हो गया था। बाद में मंगलवार तक घर छोड़ने की बात कही।

दुर्गा की बेटी आरती ने बताया कि सोमवार को मां ने महाशिवरात्रि व्रत का पारण कर सुबह 11 बजे नए मकान में गई थी, तभी प्रीतम भी वहां पहुंचा। दोपहर 12 बजे तक मां नहीं लौटीं तो स्वजन ने तलाश शुरू की। निर्माणाधीन मकान में ताला लगा था, दूसरी चाबी से खोलकर देखा तो किचन में दुर्गा का खून से लथपथ शव मिला।

चाकू घोंपकर महिला की हत्या की गई है। कारणों को लेकर जांच की जा रही है। स्वजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।- महेंद्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, गौतम नगर

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply