Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के रायसेन रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हिंदू संगठनों ने रोके ट्रक, गोवंश के अवशेष होने की आशंका में हंगामा

 

भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात उस समय हंगामेदार स्थिति निर्मित हो गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों क …और पढ़ें

भोपाल के रायसेन रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हिंदू संगठनों ने रोके ट्रक, गोवंश के अवशेष होने की आशंका में हंगामा

भोपाल के रायसेन रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा दिखा (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. भोपाल के रायसेन रोड पर जमकर ड्रामा हुआ
  2. हिंदू संगठनों ने रोके वेस्ट मटेरियल से भरे ट्रक
  3. गोवंश के अवशेष होने की आशंका में हंगामा

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित रायसेन रोड पर मंगलवार रात उस समय हंगामेदार स्थिति निर्मित हो गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन ट्रकों में स्लॉटर हाउस के वेस्ट मटेरियल से बना दाना ले जाया जा रहा था, जिसमें गोवंश के अंश होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि आदमपुर स्थित असलम चमड़े के ठिकाने से वेस्ट मटेरियल भरकर ट्रक बाहर भेजे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर एक ट्रक को मौके पर ही रोक लिया, जबकि उनके दावों के मुताबिक दो अन्य ट्रक पहले ही वहां से निकल चुके थे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देर रात सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे रायसेन हाईवे का ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई।

 

पुलिस से जांच और सैंपलिंग की मांग

सर्वदलीय गोरक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पहले भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच और सैंपलिंग की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की सुस्ती के कारण स्लॉटर हाउस के वेस्ट का अवैध परिवहन जारी है।

दोपहर से प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे रहे थे, लेकिन वह कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुए थे। संगठनों की मुख्य मांग है कि जब्त किए गए मटेरियल के सैंपल लेकर उनकी डीएनए ) जांच कराई जाए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जांच में गोवंश के अवशेषों की पुष्टि होती है, तो संबंधितों के खिलाफ दर्ज मामलों में ठोस आधार मिल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही बिलखिरिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी उमेश चौहान ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। देर रात तक मौके पर गहमा-गहमी के हालत बने रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply