राजगढ़। अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की मनाने राजगढ़ आए माचलपुर के रहने वाले शैलेन्द्र की एक सड़क हादसे में रविवार रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ खुद के जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वह अपने नगर माचलपुर जा रहा था कि रास्ते में बांकपुरा जोड़ के निकट एक हीरण को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित होकर एक खाई में जाकर पलट गई, जिसमें शैलेन्द्र की मौत हो गई वहीं
ड्रायवर सहित दो अन्य घायल हो गए।
रात अपना जन्मदिन मनाकर राजगढ़ से माचलपुर लौट रहे शैलेन्द्र गोयल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त रंजन अग्रवाल एवं अक्षत के साथ राजगढ़ में अपना जन्मदिन मनाने आया था। दुर्घटना में वाहन चालक रंजन एवं अक्षत को सामान्य चोटें आई हैं वहीं गंभीर रूप से घायल शैलेन्द्र को जिला चिकित्सालय राजगढ़ ले जाया गया। जहां से इन्दौर ले जाते समय रास्ते में शैलेन्द्र की मौत हो गई। नगर के लगभग सभी व्यापारियों ने सोमवार को अन्त्येष्टि होने तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक व्यक्त किया।
