Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे, सर्वश्रेष्ठ हैं…’, भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

 

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीम इंडिया को बधाई …और पढ़ें

'भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे, सर्वश्रेष्ठ हैं...', भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM मोहन यादव

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव ने टीम इंडिया की जीत को सराहा
  2. भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे, सर्वश्रेष्ठ हैं- सीएम यादव
  3. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी-20 वर्ल्ड कप

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतने पर पूरी टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मैच देखने के बाद विजयी क्षण में उल्लास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस विजय का हकदार था।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले। इससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।

 

साल 2024 में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। अब न्यूजीलैंड को हराकर गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांडया, अर्शदीप, किशन और संजू सैमसन और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है।

बुरी तरह हारी कीवी टीम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले खेलते हुए सैमसन, ईशान और अभिषेक के तूफानी अर्धशतकों के दम पर 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply