Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्य प्रदेश में गर्मी का अटैक, 40 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, इन जिलों में लू का अलर्ट

 

मध्य प्रदेश में अप्रत्याशित गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को जहां रतलाम का तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं गुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 40.2 …और पढ़ें

MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी का अटैक, 40 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, इन जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेजी से बढ़ी गर्मी (AI Generated Image)

 

भोपाल। प्रदेश में अप्रत्याशित गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को जहां रतलाम का तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं गुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिवनी, धार और सागर में रात भी गर्म हो चुकी है। रतलाम में दिन का तापमान 39.5 डिग्री रहा, खजुराहो में 39.0 डिग्री रहा।

इसके अलावा प्रदेश के सभी संभागों में दिन का तापमान 35 से लेकर 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में औसत तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर पहुंचने लगा है। लिहाजा रातें भी अब गर्म होना शुरू हो चुकी है। सिवनी में रात का तापमान 21.0 डिग्री, धार में 21.1 डिग्री और सागर में 20.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply