सुनील ने मंगलवार को रात को सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के आगे पटरियों पर सिर रखकर अपनी जान दे दी, जिससे कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ट्रैन ग …और पढ़ें

1-घटना स्थल पर जांच करती पुलिस, 2-मृतक सुनील शर्मा की जीवित अवस्था की तस्वीर
HighLights
- नई कार नहीं मिलने से नाराज युवक ने गंवाई जान
- रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
- बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में, पुलिस जांच जारी
रायसेन/सलामतपुर। जिस बेटे की हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी करने की कोशिश पिता करते रहे, उसी बेटे की एक जिद आखिर पूरे परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ गई। रायसेन जिले में 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से नई कार नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना के बाद परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।
घटना रायसेन जिले के सलामतपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार पाटनदेव वार्ड नंबर-14 निवासी सुनील शर्मा मंगलवार शाम घर से निकला था। परिवार को लगा था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर पहुंची तो पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।
रेलवे ट्रैक पर खत्म हो गई जिंदगी
जानकारी के मुताबिक सुनील सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के आगे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
पिता बोले- नई कार की जिद कर रहा था
पुलिस पूछताछ में पिता द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बताया कि सुनील पिछले कुछ दिनों से नई कार खरीदने की बात कर रहा था। आर्थिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने फिलहाल कार दिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह नाराज चल रहा था।
पिता ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोबाइल से हुई पहचान
पुलिस को युवक के पास से मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




