अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी में एक बीटेक छात्र ने फांसी लगा ली। यह कदम उठाने से पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। …और पढ़ें
HighLights
- बीटेक छात्र ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी।
- बिहार का रहने वाला था छात्र।
- लाइव वीडियो कॉल के दौरान उठाया आत्मघाती कदम।
भोपाल। अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी में एक बीटेक छात्र ने फांसी लगा ली। यह कदम उठाने से पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। दोनों ने कुछ देर तक बात की और फिर छात्र चादर का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गया।
घबराकर उसकी प्रेमिका ने पास रहने वाले दोस्त को फोन कर सूचना दी, लेकिन वह पहुंच पाता, इससे पहले ही छात्र की मौत हो चुकी थी। अशोका गार्डन पुलिस ने शव को जब्त किया है। रविवार को मृतक के स्वजन भोपाल पहुंचेंगे, जिसके बाद उसका पीएम करवाया जाएगा।
बिहार का रहने वाला था छात्र, बीटेक तृतीय वर्ष में कर रहा था पढ़ाई
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय मोहम्मद इफतिखार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला था। वह भोपाल के अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता था। इफ्तिखार पटेल इंस्टीट्यूट में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। प्रधान आरक्षक कृष्णकांत शर्मा के अनुसार दोस्तों ने पुलिस को बताया कि युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। वह अक्सर देर रात तक बातें करता था।
लाइव वीडियो कॉल के दौरान उठाया आत्मघाती कदम
शुक्रवार-शनिवार रात भी वे बात कर रहे थे। करीब दो बजे प्रेमिका ने एक दोस्त को फोन कर इफ्तिखार के फांसी लगाने की सूचना दी। वह कैपिटल पेट्रोल पंप एरिया से बैंक कॉलोनी पहुंचा और अन्य दोस्तों व पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारा। कमरे में मोबाइल बेड पर तकिये के पास टिका था, जिससे वह फांसी लगाने का वीडियो दिखा रहा था।
पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला
फोन लॉक हो गया था, जिसकी जांच जारी है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों व प्रेमिका के विस्तृत बयानों के बाद खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा।




