Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भौंरी में एआई सिटी बनाने के लिए जमीन की कीमत 58 प्रतिशत घटाने की तैयारी, किसानों में अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश

 

भोपाल के भौंरी क्षेत्र में एआई सिटी प्रस्ताव के बीच कृषि भूमि की कलेक्टर गाइडलाइन 5.60 करोड़ से घटाकर 2.40 करोड़ प्रति हेक्टेयर करने पर किसान नाराज, क …और पढ़ें

HighLights

  1. भौंरी क्षेत्र में एआई सिटी परियोजना को लेकर चर्चा जारी।
  2. कृषि भूमि गाइडलाइन 58 प्रतिशत घटाने का प्रस्ताव तैयार किया।
  3. किसानों ने प्रस्ताव के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई और विरोध।

भोपाल। शहर के भौंरी क्षेत्र में एआइ सिटी बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसको लेकर शासन स्तर पर चर्चा चल रही है। इसी बीच पंजीयन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

उन्होंने यहां स्थित कृषि भूमि के दामों में 58 प्रतिशत कटौती की तैयारी कर ली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव में 5 करोड 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से घटाकर 2 करोड़ 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दाम प्रस्तावित कर दिए हैं।

 

इसका पता चलते ही भौंरी के किसानों में प्रस्ताव के प्रति आक्रोश है और उन्होंने गाइडलाइन पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके अलावा प्रस्तावित गाइडलाइन पर 63 से अधिक लोगों ने अपने दावा-आपत्ति और सुझाव दर्ज करवाए हैं, जिन पर अधिकारियों द्वारा विचार किया जा रहा है।

कृषि भूमि के दाम घटाने से परेशान किसान

  • जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक तीन के ग्राम भौंरी के रहने वाले अजमल सिंह मीना ने आपत्ति दर्ज करते हुए बताया कि वह किसान हैं। क्षेत्र में उनकी व अनिल कुमार, हरिसिंह मीणा, नवीन कुमार सहित अन्य किसानों की कृषि भूमि स्थित हैं।
  • भौंरी व उसके आसपास क्षेत्र में एक बड़े एआइ व टेक सिटी प्रोजेक्ट की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके लिए सरकार द्वारा बड़ी मात्रा में भूमि अधिग्रहण किए जाने की संभावनवा बताइ्र जा रही है। इस प्रस्तावित परियोजना के कारण इस क्षेत्र का महत्व व भूमि की मांग दोनों बढ़ गई है।
  • यह जानकारी लगने पर किसानों को कुछ राहत मिली, क्योंकि शासकीय नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण होने पर शासन द्वारा गाइडलाइन के मूल्य का चार गुना हर्जाना (प्रतिकर) भूमि स्वामी को दिया जाना निर्धारित है।
  • ऐसे में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित गाइडलाइन में भौंरी क्षेत्र की कृषि भूमि के दाम को 5 करोड़ 60 लाख रुयपे प्रति हेक्टेयर से घटाकर 2 करोड़ 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर करीब 58 प्रतिशत कमी प्रस्तावित कर दी है। इससे किसान अत्यंत आश्चर्यचकित और चिंता में है।

किसानों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी

आपत्तिकर्ता किसानों का आरोप है कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी विभाग द्वारा इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए भौंरी क्षेत्र के शासकीय गाइडलाइन में प्रति हेक्टेयर दर रुपये 5 करोड़ 60 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। अब शासन द्वारा भौंरी में भूमि अधिग्रहण किया जाना है, इसलिए किसानों को नुकसान पहुंचाने की दृष्टि से रुपये 2 करोड़ 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर 58 प्रतिशत कम प्रस्तावित की गई है। इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों की मंशा किसान विपरीत होकर शासन की नितियों के विपरीत है।

भौंरी के आसपास कॉलोनियों में 40 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित

किसान नवीन कुमार ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया कि भौंरी व अन्य कालोनी के प्लाटों के दामों मेें 40 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की है। जबकि आसपास के क्षेत्र बकानिया में प्लॉट के दामों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि, बरखेड़ा सालम क्षेत्र में करीब 10 से 11 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। भौंरी के आसपास के अन्य क्षेत्र जैसे कुराना, बरखेड़ा बोंदर, आदि में भी भूमि मूल्यों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

इनका कहना है

कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर अंतिम चर्चा होना अभी बाकी है। सुझाव आए हैं उन पर विचार किया जा रहा है। उचित सुझावों के अनुसार प्रस्ताव में बदलाव किया जाएगा, इसके बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेज दिया जाएगा। स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply