बैरागढ़ क्षेत्र में एक किराना कारोबारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन स्वजनों ने बताया कि उसकी पत्नी …और पढ़ें

पति ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान
भोपाल। बैरागढ़ क्षेत्र में एक किराना कारोबारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन स्वजनों ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं लौट रही थी। इसी बात से वह परेशान था। बैरागढ़ पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक का परिचय और पारिवारिक पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय उमेश कुमार खत्री बैरागढ़ स्थित नीलकंठ कालोनी में रहते थे। वह किराना की दुकान चलाते थे। साथ ही अपने वकील भाई के लिए काम करते थे। करीब 15 साल पहले उमेश की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, दोनों बच्चे पत्नी के पास हैं।




