Latest News Madhya Pradesh

कन्नौद:महिला ने एक साथ 3 लाडली लक्ष्मीयो को दिया जन्म

कन्नौद।सिविल अस्पताल कन्नोद में ग्राम धाासड की सुशीला बाई पति मायाराम कोरकु ने तीन लाडली लक्ष्मी बेटियों को 5- 5 मिनट के अंतराल से जन्म दिया। सिविल अस्पताल कन्नोद की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर लक्ष्मी नागदेव एवं स्टाफ की तत्परता से महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई तीनों बालिकाएं एवं जच्चा बच्चा स्वास्थ्य है।सुशीलाबाई 2 अप्रैल की रात्रि 11:55 बजे सिविल अस्पताल कन्नौद आई थी। जहां तुरंत डां लक्ष्मी नागदेव स्टाफ नर्स की मदद से प्रथम बालिका का जन्म में 12.29 बजे हुआ।उसके पश्चात पांच 5-5 मिनट के अंतराल से दो और बालिकाओं का जन्म हुआ। इस प्रकार 3 बालिकाओं का जन्म हुआजच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होकर परिवारजनों ने अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद दिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply