मई महीने में यात्रा की योजना बना रहे भोपाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में …और पढ़ें
HighLights
- भोपाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है
- मई में कई दिन नहीं चलेगी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस
- नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया फैसला
भोपाल। मई माह में यात्रा की योजना बना रहे भोपाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ ट्रिप निरस्त किए गए हैं। इस फैसले का सीधा असर भोपाल से जोधपुर जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
इन तारीखों में नहीं चलेगी ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को 7 ट्रिप के लिए रद रहेंगी। ऐसे में इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
भोपाल के यात्रियों को होगी असुविधा
भोपाल से जोधपुर के लिए यह ट्रेन एक प्रमुख कनेक्टिविटी मानी जाती है। गर्मी की छुट्टियों और शादियों के सीजन में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अचानक ट्रिप निरस्त होने से यात्रियों को टिकट रद्द कराने, नई बुकिंग करने और यात्रा प्लान बदलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रा से पहले करें यह काम
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन पर पूछताछ केंद्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें अंतिम समय की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।




