Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एमपी में 162 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन, 10 साल बाद हुई पदोन्नति, सहायक ग्रेड-2 से बने सहायक अनुभाग अधिकारी

 

प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी क…और पढ़ें

एमपी में 162 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन, 10 साल बाद हुई पदोन्नति, सहायक ग्रेड-2 से बने सहायक अनुभाग अधिकारी

पदोन्नति नियम 2025 के तहत सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश। (AI Generated)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का 10 साल का इंतजार खत्म
  2. पदोन्नति नियम 2025 के तहत सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश
  3. तत्काल संभालना होगा पदभार, 2 साल की परख अवधि पर रहेंगे

भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति कर दिया। जो जिस विभाग में जहां पदस्थ है, उसे वहीं पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

वर्ष 2016 से रुकी थीं पदोन्नतियां

मंत्रालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नतियां 2016 से रुकी हुई थीं। सरकार ने पदोन्नति नियम 2025 के प्रविधान के अनुसार पदोन्नतियां करने के निर्देश दिए, जिसके बाद एक-एक करके विभाग पदोन्नति आदेश जारी कर रहे हैं।

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर 162 सहायक ग्रेड दो को पदोन्नत करने के साथ यह निर्देश भी दिए हैं कि वे तत्काल उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करें। इसके लिए उन्हें कार्य मुक्त किया जाता है।

वेतन निर्धारण के लिए मिलेगा एक माह का समय

पदोन्नति कर्मचारियों को वेतन निर्धारण के लिए आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। पदोन्नति सिविल सेवा नियम के अंतर्गत दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए होंगी।

जिन्हें पदोन्नत किया गया है उनमें आशीष कुल्हाड़े, संजय कुमार राठौर, विजय कुमार बुधवानी, गीता सिंह, पवन यादव, प्रेम कुमार वर्मा, सीमा मालवीय, अर्चना वासनिक सहित अन्य शामिल हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply