शुक्रवार रात भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती एक रेबीज संक्रमित युवक ने मेडिकल वार्ड की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। …और पढ़ें

भोपाल एम्स में रेबीज मरीज की मौत (फाइल फोटो)
HighLights
- भोपाल एम्स में भर्ती रेबीज संक्रमित युवक की मौत
- आवारा कुत्ते के काटने के बाद हुआ था भर्ती
- मेडिकल वार्ड की खिड़की से लगा दी छलांग
भोपाल। एम्स अस्पताल में भर्ती एक रेबीज संक्रमित युवक ने शुक्रवार रात मेडिकल वार्ड की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक के दोनों हाथ-पैर टूट गए थे और कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।
मामूली चोट समझकर नहीं करवाया इलाज
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार, मृतक कमल सिंह (24) विदिशा जिले के इकोदिया गांव (थाना नटेरन) का निवासी था। पांच मार्च को उसे गांव में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। मामूली चोट समझकर उसने इलाज नहीं कराया और एंटी-रेबीज वैक्सीन भी नहीं लगवाई। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।




