भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव उसी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी के …और पढ़ें

भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर दी जान (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
- भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुदकुशी की
- सुसाइड नोट में लिखा- पति ने दूसरी शादी कर ली
- मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव उसी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी के फंदे से लटका मिला, जहां वह कार्यरत थीं। मौके से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने अपनी मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरु की जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ललिता नगर निवासी ओमवती मीणा (45) शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र में अकेली थीं। अन्य कर्मचारी बच्चों को लेने गांव गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने ओमवती को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केंद्र के रजिस्टर में लिखा सुसाइड नोट मिला
जांच के दौरान केंद्र के रजिस्टर में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें ओमवती ने उल्लेख किया है कि उनकी शादी को लगभग 18 वर्ष हो चुके थे और लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
मानसिक रूप से परेशान थी महिला
साथ ही यह भी लिखा कि उनके नाम पर कार फाइनेंस कर उसकी किस्तें उनके खाते से कटवाई जा रही थीं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थीं। मृतका के पिता ने भी दामाद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुसाइड नोट में मृतका ने अपने बेटे-बहू के अधिकार सुनिश्चित करने की बात भी लिखी है।




