Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

ESB परीक्षा का कैलेंडर पटरी से उतरा, मप्र पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी समेत आठ भर्ती परीक्षाओं में होगी देरी

 

एमपी ईएसबी की भर्ती परीक्षाएं दो-तीन माह देरी से होंगी। कैलेंडर लागू नहीं हो पाया। वनरक्षक, अस्पताल सहायक और पुलिस भर्ती की तारीखें आगे बढ़ीं, अभ्यर्थ …और पढ़ें

 

ESB परीक्षा का कैलेंडर पटरी से उतरा, मप्र पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी समेत आठ भर्ती परीक्षाओं में होगी देरी

(ईएसबी) इस वर्ष अपने ही जारी परीक्षा कैलेंडर का पालन नहीं कर पा रहा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईएसबी परीक्षा कैलेंडर के बावजूद समय पर परीक्षाएं नहीं हो रहीं
  2. आठ प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तारीखें दो-तीन माह आगे बढ़ीं
  3. वनरक्षक-जेल प्रहरी भर्ती ओबीसी विवाद से देरी में फंसी

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इस वर्ष अपने ही जारी परीक्षा कैलेंडर का पालन नहीं कर पा रहा। हाल ही में अप्रैल माह में संशोधित समय-सारिणी जारी की गई थी, लेकिन उसके बावजूद निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पा रही हैं।

मार्च से अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाली आठ प्रमुख भर्ती परीक्षाएं अब दो से तीन माह की देरी से आयोजित होंगी। साल 2026 की आठ परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। इससे लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी और योजना प्रभावित हो रही है। कई उम्मीदवारों का कहना है कि अनिश्चितता के कारण उनकी तैयारी की रणनीति प्रभावित हो रही है। अब सभी की नजर ईएसबी द्वारा जारी होने वाले नए अपडेट और अंतिम परीक्षा कार्यक्रम पर टिकी हुई है।

 

वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा में पदों को लेकर विवाद

  • वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, जो अप्रैल में प्रस्तावित थी, अब टलकर मई के अंत या जून में होने की संभावना है। प्रारंभिक आवेदन प्रक्रिया फरवरी में पूरी कर ली गई थी, लेकिन इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पद शामिल नहीं किए गए थे। इस कारण भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई।
  • उसके बाद में संबंधित विभाग द्वारा पदों की संख्या में संशोधन करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए भी पद जोड़े हैं। अब संशोधित प्रक्रिया के तहत दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में देरी हुई है। वर्तमान में संभावना जताई जा रही है कि यह परीक्षा 25 मई के आसपास शुरू हो सकती है।

अस्पताल सहायक भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 26 मई तक आवेदन में संशोधन का अवसर भी मिलेगा। इस परीक्षा के 24 जून से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब दिसंबर में होगी

सबसे बड़ा बदलाव पुलिस आरक्षक भर्ती (प्रथम चरण) की तारीख में देखा गया है। पहले यह परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होनी थी, लेकिन अब बदले समय-सारिणी के अनुसार यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अब दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply