Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्‍य प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 11 जिला अध्यक्षों की घोषणा

 

 भोपाल। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने 11 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। सागर में उमेश गौड़, धार ग्रामीण में लाल सिंह वर्मन, आगर में मोहन कटारा, मऊगंज में राधा जयमनिया कोल, निवाड़ी में मुन्ना लाल सौर, टीकमगढ़ में सत्येंद्र सौर, सतना में लक्ष्मण रावत, सिंगरौली में समर बहादुर सिंह, बुरहानपुर में तूफान सिंह चौहान, जबलपुर ग्रामीण में किशोर सिंह ठाकुर और आलीराजपुर में विक्रम भयडिया को जिम्मेदारी दी गई है।

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन व कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव भदौरिया ने संभाला पदभार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम जैन एवं मध्य प्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

जैन ने कहा, मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से आमजन को बेहतर और सुलभ आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं, भदौरिया ने कहा कि बोर्ड के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

मध्य प्रदेश वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनिवास रावत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी.यादव बुधवार को पदभार संभालेंगे। इसके पहले ये सभी प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply