aayushman-yojna-men-shamil
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

आयुष्मान योजना में शामिल होंगे हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट, ब्रेन-डेड डोनर के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का प्रस्ताव

 

इससे ब्रेन-डेड मरीजों की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी और अंग आवंटन-प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी। साथ ही ट्रांसप्लांट सर्जरी में रोबोटिक त …और पढ़ें

HighLights

  1. हार्ट व लंग ट्रांसप्लांट को भी इस योजना में शामिल किया जाए।
  2. सीएम केयर फंड से प्रत्यारोपण गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
  3. इससे गरीब मरीजों को महंगे ट्रांसप्लांट में बड़ी राहत मिलेगी।

 

भोपाल। एम्स भोपाल की ट्रांसप्लांट टीम और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के बीच बैठक हुई। बैठक में प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को राहत देने के लिए कई अहम फैसलों पर चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट का मौजूदा पैकेज बढ़ाया जाए और हार्ट व लंग ट्रांसप्लांट को भी योजना में शामिल किया जाए।

साथ ही सीएम केयर फंड से प्रत्यारोपण गतिविधियों को और बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इससे गरीब मरीजों को महंगे ट्रांसप्लांट में बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में अंग प्राप्ति प्रक्रिया को सशक्त बनाने पर खास फोकस रहा। तय हुआ कि संभावित ब्रेन-डेड डोनर्स की समय पर पहचान कर उन्हें तेजी से एम्स भोपाल लाया जाए, ताकि अंग प्राप्ति में देरी न हो। इसके लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी बताया गया।

 

डिजिटल प्लेटफार्म बनेगा, रोबोटिक सर्जरी बढ़ेगी

  • प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों-मेडिकल कॉलेजों को जोड़ने के लिए एक साझा डिजिटल प्लेटफार्म विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया।
  • इससे ब्रेन-डेड मरीजों की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी और अंग आवंटन-प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।
  • साथ ही ट्रांसप्लांट सर्जरी में रोबोटिक तकनीक के विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिससे सर्जरी ज्यादा सटीक होगी और मरीज जल्दी रिकवर करेंगे।
  • इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने ब्रेन-डेड अंगदाताओं को ‘गार्ड आफ आनर’ देने की एम्स की परंपरा की तारीफ की।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply