भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही मध्य प्रदेश आ सकते हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उनसे भेंटकर म …और पढ़ें

मध्य प्रदेश आएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम ने दिया न्योता
HighLights
- सीएम मोहन यादव ने नितिन नवीन को MP आने का दिया निमंत्रण
- नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर सत्ता और संगठन से जुड़े विषयों पर की चर्चा
- जून में सांदीपनि विद्यालय का मॉडल देखने भोपाल आ सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही मध्य प्रदेश आ सकते हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उनसे भेंटकर मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस दौरान सत्ता और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंटकर उन्हें सांदीपनि विद्यालय का मॉडल देखने के लिए आने को कहा।
इस पर उन्होंने जून के पहले पखवाड़े में आने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्ता और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों के साथ ही 2028 में सिंहस्थ सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जानकारी देते हुए प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है।
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से कहा कि शिक्षा नीति सबसे पहले मध्य प्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए माडल बनेंगे। हमने उन्हें सांदीपनि विद्यालय देखने का निमंत्रण दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जून के पहले पखवाड़े में आएंगे।
कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुनने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा।




