Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत, भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगी एसी सीटें, जानें कब से लागू होगी नई व्यवस्था

 

बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला लिया है। …और पढ़ें

 

HighLights

  1. अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
  2. भोपाल एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का फैसला
  3. दिल्ली सफर करने वालों की राह आसान

भोपाल। भोपाल से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जिन्हें लंबे समय से कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कोच जोड़ने की समय-सीमा और ट्रेन विवरण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस में 24 जून से और गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस में 27 जून से अतिरिक्त थर्ड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। भोपाल एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल है, जिसमें सालभर यात्रियों की भारी मांग बनी रहती है।

यात्रियों को मिलने वाले लाभ और सुविधाएं

अतिरिक्त कोच जुड़ने से अधिक आरक्षित सीटें उपलब्ध होंगी, वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इससे भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सुविधाओं से जरूर जांच लें।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply