मध्य प्रदेश कांग्रेस मंगलवार से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालेगी।

कांग्रेस की साइकिल यात्रा मंगलवार से
HighLights
- बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस की इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय साइकिल यात्रा शुरू
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे अगुआई, करीब दो हजार साइकिल यात्री होंगे शामिल
- यात्रा के दौरान युवा संवाद होंगे, पारदर्शी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई जाएगी
भोपाल। नीट यूजी, सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मंगलवार से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत इंदौर के रवींद्र नाथ टैगोर मार्ग से होगी और बुधवार को भोपाल में इसका समापन होगा।
यात्रा की अगुआई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। दो दिन में करीब 200 किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग दो हजार साइकिल यात्री शामिल होंगे।
युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना
कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत यह साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
यात्रा में इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले से करीब 500-500 प्रतिभागी शामिल होंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेगी और सरकार से जवाब मांगने का संदेश देगी।




