Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्‍ध मौत, भाई ने लगाए आरोप, कहा-रात तक बात हुई, 15 मिनट बाद मिली बुरी खबर

 

मृतका के भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात 10.05 बजे तक उनकी बहन से फोन प …और पढ़ें

 

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्‍ध मौत, भाई ने लगाए आरोप, कहा-रात तक बात हुई, 15 मिनट बाद मिली बुरी खबर

अपने पति के साथ ट्विशा शर्मा। – फाइल फोटो।

HighLights

  1. बहू की मौत के 15 मिनट पहले ही महिला की मां और भाई से फोन पर बात हो रही थी।
  2. आरोप है कि इसी दौरान उसका पति कमरे में आया, कुछ विवाद हुआ और फोन कट गया।
  3. इसके 15 मिनट बाद महिला की सास पूर्व जज ने फोन कर स्वजनों को मौत की सूचना दी।

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड महिला जज गिरबाला सिंह की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मौत के 15 मिनट पहले ही महिला की मां और भाई से फोन पर बात हो रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान उसका पति कमरे में आया, कुछ विवाद हुआ और फोन कट गया। इसके 15 मिनट बाद महिला की सास पूर्व जज ने फोन कर स्वजनों को मौत की सूचना दी।

कटाराहिल्स पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि स्वजनों ने स्पष्ट तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शव पर हाथ और कान के पास चोट के नीले निशान भी दिखाई दिए हैं।

 

हालांकि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कार्रवाई की मांग करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को पत्र लिखा है और उनसे मुलाकात की है।

डेटिंग एप के जरिए मिले, दिसंबर 2025 में हुई शादी

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वर्ष 2024 में एक डेटिंग एप के जरिए ट्विशा की मुलाकात कटारा हिल्स में रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ पूर्व प्रधान न्यायधीश गिरबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के बाद ट्विशा अपनी नौकरी छोड़कर भोपाल में ही रहने लगी थीं। कटारा हिल्स थानाप्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा को फंदे से उतारकर पति और सास अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली।

नोएडा लौटना चाहती थी ट्विशा

मृतका के भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात 10.05 बजे तक उनकी बहन से फोन पर बातचीत हो रही थी। ट्विशा ने उन्हें बताया था कि पिछले कई दिनों से पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती हैं। परिवार के अनुसार उसने घर लौटने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था। हर्षित का आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक उसका पति कमरे में आ गया, जिसके बाद फोन कट गया। करीब 15 मिनट तक किसी का फोन नहीं आया और फिर रात लगभग 10.20 बजे सास का फोन आया कि ट्विशा ने फांसी लगा ली है।

मेजर भाई का आरोप- गर्भपात करवाया

  • मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर अपमानित किया जाता था।
  • परिवार और परवरिश को लेकर भी ताने दिए जाते थे। ट्विशा पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत थी, लेकिन शादी के बाद भोपाल आने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी।
  • स्वजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी, जिसे लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। परिवार का दावा है कि दो मई को उसका गर्भपात कराया गया था।
  • आरोप है कि पति उसे ताना देता था कि बच्चा मेरा नहीं है।
  • इस तरह की बातों से ट्विशा मानसिक रूप से टूट चुकी थी। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
  • मामले में मायके और ससुराल पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply