प्रशासन ने एक अप्रैल से 15 मई तक करीब 70 करोड़ 50 लाख रुपये की 46 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। …और पढ़ें

जिला प्रशासन लगातार चला रहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान। – सांकेतिक फोटो
भोपाल। जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत प्रशासन ने एक अप्रैल से 15 मई तक करीब 70 करोड़ 50 लाख रुपये की 46 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा तहसील व वृत्त में शासकीय भूमि पर पसरे अतिक्रमणाें को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत हुजूर में 22.078 हेक्टेयर, बैरसिया में 21.09 हेक्टेयर, कोलार में 1.0001 हेक्टेयर, एमपी नगर में 0.500 हेक्टेयर, टीटीनगर में 0.478177 हेक्टेयर, संत हिरदाराम नगर में 0.415 हेक्टेयर, गोविंदपुरा में 0.330 हेक्टेयर और शहर वृत्त में 0.111 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
इस तरह से कुल 46 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।




