मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र स्थित इंडस टाउन में रहने वाले एसबीआइ के रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पेंशन कार्ड से जुड़ी …और पढ़ें

भोपाल में रिटायर्ड SBI अधिकारी के साथ धोखाधड़ी (AI से जनरेट इमेज)
HighLights
- भोपाल में रिटायर्ड SBI अधिकारी के साथ धोखाधड़ी हुई है
- अधिकारी ने इंटरनेट पर पेंशन कार्ड सर्च किया था
- इसके थोड़ी देर में ठगों ने ऐंठ लिए 5.44 लाख रुपये
भोपाल। मिसरोद क्षेत्र स्थित इंडस टाउन में रहने वाले एसबीआइ के रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पेंशन कार्ड से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च करना उन्हें भारी पड़ गया। ठगों ने खुद को मददगार बताकर संपर्क किया और कुछ ही देर में उनके खाते से 5 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए।
मामले में मिसरोद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इंडस टाउन कालोनी निवासी विश्वनाथ सिंह तोमर भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने पेंशन कार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया था। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर उन्होंने संपर्क किया।
ठगों ने खुद को बताया बैंक का सदस्य
कुछ देर बाद खुद को बैंक और तकनीकी सहायता टीम का सदस्य बताने वाले लोगों ने उनसे बातचीत शुरू की। आरोपितों ने पेंशन कार्ड अपडेट और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर उन्हें झांसे में लिया। इस दौरान ठगों ने उनसे मोबाइल पर कुछ प्रक्रियाएं पूरी करवाईं और बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर ली।
इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खाते से कुल 5.44 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम कटने के मैसेज आने पर तोमर को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




