bhopal-men-dukan-ke-nam-par-th
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में दुकान के नाम पर ठगी; सौदा तय कर 10 लाख एडवांस लिए, बाद में पता चला बैंक में गिरवी है

 

छोला मंदिर इलाके में एक जालसाज ने एक व्यक्ति को बैंक में बंधक रखी दुकान को बेचकर उन्हें 10.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य …और पढ़ें

HighLights

  1. बैंक में गिरवी दुकान बेचने के नाम पर 10.75 लाख रुपये की ठगी
  2. रजिस्ट्री के दौरान खुलासा हुआ कि संपत्ति बैंक में बंधक है
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बैंक में बंधक रखी दुकान को बेचने के नाम पर 10.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब इंस्पेक्टर महेश सिरयाम के अनुसार 55 वर्षीय मो. सरवर खान व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि प्रताप नगर निवासी लखन सिंह राजपूत अपनी एक दुकान 25 लाख रुपये में बेचने की बात कर रहा था।

10.75 लाख रुपये में तया हुआ सौदा

दोनों पक्षों के बीच सौदा तय होने के बाद फरियादी ने अनुबंध कर एडवांस के रूप में आरोपी को 10.75 लाख रुपये दे दिए।

रजिस्ट्री के समय खुला राज

कुछ समय बाद जब दुकान की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब पता चला कि संबंधित दुकान बैंक में बंधक रखी हुई है और उस पर लोन चल रहा है। इसके कारण संपत्ति की रजिस्ट्री संभव नहीं हो सकी।

पीड़ित ने जब आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply