मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. म …और पढ़ें

महेश केवट।
HighLights
- भाजपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट आज नामांकन दाखिल किया
- महेश केवट ने कहा- भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया है
- नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित संगठन के वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया और प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।
नामांकन भरने से पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट में भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित मंदिर में पूजन अर्चन किया।
नामांकन से पहले वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर महेश केवट ने कहा कि भगवान श्रीराम जब वनवास गए थे, तब उन्होंने समाज के वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को गले लगाकर उन्हें सम्मान दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता और समाज के वंचित वर्ग से आने वाले व्यक्ति को राज्यसभा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उसी विचारधारा को आगे बढ़ाया है।
जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
महेश केवट ने कहा कि उन्होंने कभी इस जिम्मेदारी की कल्पना नहीं की थी। हाल ही में उन्हें मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था और अब पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
नामांकन के दौरान भाजपा संगठन और सरकार के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अजय जामवाल, राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारकर सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर देने का संदेश देने की कोशिश की है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की देर रात तक बैठक चली। इसमें चुनाव लड़ने पर आमराय बनी। प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), एससी (अनुसूचित जाति) या एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग से या फिर आदिवासी महिला के नामों पर विचार किया।
अंत में पिछड़ा वर्ग से आने वाले मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम पर सहमति बनी और पार्टी ने देर रात उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।




