Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

SBI कर्मचारी बनकर व्हाट्सऐप पर भेजा लिंक, PhonePe की जानकारी भरते ही 3 किस्तों में साफ हो गए खाते से ₹65,000

 

कोहेफिजा थाना क्षेत्र में योनो एसबीआई ऐप डाउनलोड कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

HighLights

  1. सावधान! अनजान नंबरों से आए व्हाट्सऐप लिंक पर न करें भरोसा
  2. भोपाल में एसबीआई योनो के नाम पर हुआ बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड
  3. फोन-पे डिटेल भरवाकर साइबर ठगों ने खाते से पार किए 65 हजार

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में योनो एसबीआई ऐप डाउनलोड कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कर्मचारी बताकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने बैंक खाते से तीन किस्तों में रकम पार कर दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन किस्तों में साफ की रकम

पुलिस के अनुसार, लालघाटी स्थित ओम शिव नगर फेस-2 निवासी रणवीर सिंह कुशवाह (55) के व्हाट्सएप पर 30 जून की शाम करीब 4.30 बजे एक अज्ञात नंबर से राहुल मिश्रा के नाम से योनो एसबीआई डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल कर आरोपित ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया और कहा कि यदि वह योनो एसबीआई सेवा शुरू करना चाहते हैं तो भेजे गए लिंक पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply