Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

टीम इंडिया की उपकप्तानी से क्यों हटाए गए ऋषभ पंत? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने किया खुलासा

 

भारतीय टीम अगले महीने अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. मंगलवर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया. खासतौर पर टेस्ट स्क्वाड में एक चौंकाने वाला बदलाव देखा गया, क्योंकि ऋषभ पंत अब उपकप्तान नहीं रहे हैं. केएल राहुल को नया उपकप्तान बनाया गया है.

शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान बने हुए हैं, लेकिन अचानक ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाए जाने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा बयान दिया. अगरकर के अनुसार चयन समिति चाहती है कि ऋषभ पंत बिना कोई दबाव अपने खेल पर ध्यान दें.

ऋषभ पंत से क्यों छीनी उपकप्तानी?

भारतीय स्क्वाड की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट के एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी हैं. वह अभी वनडे स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. हम चाहते हैं कि ऋषभ वही बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनें, जो वह हमेशा से रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि उनकी टेस्ट टीम में जगह को लेकर कोई चिंता की बात है.”

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. इसको लेकर भी अजीत अगरकर ने साफ किया कि फिलहाल वनडे टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ रही, जिसमें विकेटकीपर के 2 नए विकल्प रखे गए हैं. वनडे टीम में विकेटकीपर के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply