Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

दस्तावेज अपलोड करने और जिला विकल्प चयन की प्रक्रिया आज से, गाइडलाइंस जारी

 

चयनित अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड और जिला विकल्प का चयन कर सकेंगे।

MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026: दस्तावेज अपलोड करने और जिला विकल्प चयन की प्रक्रिया आज से, गाइडलाइंस जारी

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर सकेंगे
  2. 19 से 21 जुलाई तक निर्धारित सत्यापन केंद्र पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा
  3. निर्धारित शुल्क का भुगतान तय समय में नहीं करने पर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) नियोजन-2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज अपलोड और सत्यापन प्रक्रिया शनिवार, 18 जुलाई से शुरू हो रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने कर्मचारी चयन मंडल की वर्ष-2025 चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर नियोजन की समय-सारिणी जारी की है।

इस तहर पूरी होगी प्रक्रिया

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और जिला विकल्प का चयन कर सकेंगे। इसके बाद 19 से 21 जुलाई तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

 

विभाग ने सभी जिलों को प्राथमिकता क्रम में भरना अनिवार्य किया है। दस्तावेज अपलोड करने के अगले दिन अभ्यर्थियों को चयनित सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

समय-सीमा में करें पंजीयन

लोक शिक्षण संचालनालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, जिला चयन और पोर्टल शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा। अभ्यर्थियों को नियोजन संबंधी सभी नवीनतम जानकारी के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply