Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में 5.25 लाख मकानों का सूचीकरण पूरा, 600 प्रगणकों ने समय से पहले पूरा किया काम

 

भोपाल में अब तक 5.25 लाख से ज्यादा मकानों का रिकार्ड तैयार किया जा चुका है। निगम के अनुसार, करीब 600 प्रगणकों ने अपने तय क्षेत्रों का काम पूरा कर लिया …और पढ़ें

 

जनगणना-2027: भोपाल में 5.25 लाख मकानों का सूचीकरण पूरा, 600 प्रगणकों ने समय से पहले पूरा किया काम

भोपाल में घर-घर जाकर प्रगणक जानकारी जुटा रहे हैं। नईदुनिया।

HighLights

  1. भोपाल में जनगणना-2027 के पहले चरण में 5.25 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण पूरा
  2. करीब 600 प्रगणकों ने तय समय से पहले अपना सर्वे कार्य पूरा किया
  3. नगर निगम ने नागरिकों से सही जानकारी देने और स्वगणना आईडी दिखाने की अपील की

भोपाल। जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत भोपाल शहर में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। नगर निगम की ओर से नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षक विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मकानों की गणना के साथ परिवारों से जुड़ी बुनियादी जानकारी भी एकत्र कर रहे हैं।

नगर निगम के अनुसार अब तक शहर में 5.25 लाख से अधिक मकानों का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है। करीब 600 प्रगणकों ने अपने निर्धारित क्षेत्रों का सर्वे तय समय से पहले पूरा कर लिया है, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

कई वार्डों में अंतिम चरण में पहुंचा काम

कई वार्डों में सूचीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में लोगों की अनुपलब्धता और अधूरी जानकारी के कारण सर्वे की गति अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।

डेटा की सटीकता पर फोकस

नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन ने मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं कि डेटा की सटीकता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। साथ ही प्रगणकों को आ रही समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सर्वे कार्य बाधित न हो।

 

नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना टीम के घर पहुंचने पर सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। जिन नागरिकों ने पहले से स्वगणना की है, उनसे अपनी आईडी दिखाने का आग्रह किया गया है, ताकि डेटा मिलान में आसानी हो और दोहराव से बचा जा सके।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह सूचीकरण कार्य भविष्य की शहरी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला है, इसलिए हर घर की सटीक गणना बेहद आवश्यक है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply