भाजपा सांसद प्रत्याशी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे शाजापुर
देवास/टोंकखुर्द।मक्सी रोड़ पर टोंककला के पास सफारी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं एक गंभीर घायल हो इंदौर रैफर किया है। जानकारी के अनुसार मक्सी रोड़ पर टोंककला के पास राजदरबार होटल के सामने तेज रफ्तार से जा रही सफारी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे कार में सवार अंकित पिता राजकुमार 21 वर्ष और अभिजीत पिता मुकेश झाला 19 वर्ष दोनों निवासी टोंककला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलू झाला, श्याम झाला और एक अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत के चलते गोलू और श्याम को निजी अस्पताल में भर्ती किया। वहीं एक को गंभीर हालत के चलते इंदौर रैफर किया है। बताया जा रहा है सभी शाजापुर देवास-शाजापुर के भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। इधर सांसद प्रत्याशी महेन्द्रसिंह ने सोलंकी ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया और देवास के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है सफारी का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है।