Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

श्योपुर में 10.7 डिग्री गिरा पारा; आज भोपाल-इंदौर में येलो और विदिशा-गुना में ‘ऑरेंज अलर्ट’

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से जारी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चली और झमाझम बारिश हुई, जिससे भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी इलाकों के दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इस मौसम बदलाव से पिछले कई दिनों से तप रहे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को मुख्य रूप से रतलाम में 12 मिमी और धार में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

भोपाल में 7.2 डिग्री लुढ़का रात का पारा, श्योपुर में दिन का तापमान 10.7 डिग्री गिरा

गुरुवार रात हुई बारिश का असर शुक्रवार को भी साफ देखने को मिला। भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 35.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं रात का पारा सामान्य से 7.2 डिग्री लुढ़ककर 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और रायसेन सहित दो दर्जन से अधिक जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। श्योपुर में तो दिन का पारा सामान्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आंधी-बारिश का अलर्ट: तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश भर में ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है:

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert): विदिशा, गुना और अशोकनगर में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की आशंका के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

येलो अलर्ट (Yellow Alert): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा समेत करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम की बड़ी बातें :

कहां कितनी बारिश: रतलाम में 12 मिमी, धार में 8 मिमी।

आंधी की रफ्तार: दो दर्जन से अधिक जिलों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार।

राहत का केंद्र: भोपाल, इंदौर, उज्जैन और श्योपुर समेत पूरा पश्चिमी मध्य प्रदेश।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply