क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस सभी विधायकों को दो फ्लाइट में भोपाल से कर्नाटक शिफ्ट कर रही है, जहां वे रिसॉर्ट में ठहरेंगे। …और पढ़ें

भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस विधायक।
HighLights
- 16 जून को वोटिंग के दिन विधायकों को वापस लाया जाएगा
- तीसरी सीट पर कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है
- वहीं भाजपा की ओर से इस सीट के लिए महेश केवट मैदान में हैं
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारते ही कांग्रेस इस सीट पर जीतने की पूरी कोशिशों में लग गई है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु भेज रही है। कांग्रेस विधायक दो फ्लाइट से जाएंगे, जिसमें पहली फ्लाइट दोपहर में और दूसरी फ्लाइट शाम को जाएगी। बेंगलुरु जाने के लिए ज्यादातर विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस इस बात का आरोप लगा रही है कि भाजपा द्वारा उनके विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। कांग्रेस ने एमपी में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा की ओर से महेश केवट ने नामांकन भरा है।




