Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में खाली पड़े हैं नायब तहसीलदार के पद, राजस्व निरीक्षकों ने उठाई पदोन्नति की मांग, शासन को भेजा पत्र

 

भोपाल में राजस्व निरीक्षक संवर्ग की पदोन्नति का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने सीएम मोहन यादव और राजस्व मंत्री करण …और पढ़ें

 

भोपाल में खाली पड़े हैं नायब तहसीलदार के पद, राजस्व निरीक्षकों ने उठाई पदोन्नति की मांग, शासन को भेजा पत्र

भोपाल में नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग उठी है (AI तस्वीर)

HighLights

  1. नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग उठी है
  2. राजस्व निरीक्षक संघ ने सीएम और राजस्व मंत्री को लिखा पत्र
  3. संघ ने कहा कि इससे प्रशासन पर नहीं पड़ेगा वित्तीय भार

भोपाल। राजधानी में राजस्व निरीक्षक संवर्ग की पदोन्नति का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, जिला भोपाल ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को पत्र भेजकर नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर राजस्व निरीक्षकों को पदोन्नति देने की मांग की है।

संघ का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राजस्व निरीक्षकों को अवसर मिलने से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रशासन पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी न्यूनतम रहेगा।

राजस्व निरीक्षक संघ ने सीएम और राजस्व मंत्री को लिखा पत्र

संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, संगठन मंत्री विवेक पंचोरे सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को राजस्व निरीक्षक संवर्ग की पदोन्नति से भरने की मांग की है।

संघ ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और कलेक्टर भोपाल को संबोधित पत्र में कहा है कि वर्तमान में नायब तहसीलदार के स्वीकृत पदों में सीमित भर्ती परीक्षा के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। वहीं राजस्व निरीक्षक संवर्ग में भी बड़ी संख्या में कर्मचारी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply