Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में भाजपा का संगठन विस्तार; प्रदेश महिला मोर्चा की 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मंगलवार को मोर्चा की 21 …और पढ़ें

MP में भाजपा का संगठन विस्तार; प्रदेश महिला मोर्चा की 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। फाइल फोटो।

HighLights

  1. भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के 21 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए
  2. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अश्विनी परांजपे ने जारी की सूची
  3. संगठन विस्तार और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा फोकस

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।

जारी सूची के अनुसार डॉ. करुणा सक्सेना (ग्वालियर), नेहा कुलश्रेष्ठ (श्योपुर), रजनी ओझा (गुना), शैलजा लवांगीकर (शिवपुरी), लखन सुरेंद्र यादव (अशोकनगर), मीना राहंगडाले (बालाघाट), ललिता वर्मा (छिंदवाड़ा), सपना सरावगी (कटनी), आत्मिका सिंह (जबलपुर महानगर), नीलम चतुर्वेदी (शहडोल), पार्वती ठाकुर (अनूपपुर), नम्रता यादव (उमरिया), जगदंबा सोनी (सीधी), सावित्री बत्रा (बुरहानपुर), शिखा अग्रवाल (बड़वानी), शीला पटेल (खरगोन), मेघा दुबे (सागर), वर्षा रैकवार (दमोह), साक्षी सकलेचा (आगर), मनोरमा सोलंकी (देवास) और प्रियंका गोस्वामी (मंदसौर) को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस

पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की भूमिका को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply