प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजि …और पढ़ें

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। नईदुनिया।
HighLights
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद कार्यक्रम
- धर्मेंद्र प्रधान बोले- अंत्योदय के सपने को भाजपा ने साकार किया
- कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश को बताया मॉडल स्टेट
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी उपस्थित हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि एक गरीब के आंसू कैसे पोंछे जाएं, यह देश को प्रधानमंत्री मोदी ने सिखाया है। विकास के हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं और अब तक 4402 दिनों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह वर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों को मिलाकर भाजपा को केंद्र में 18 वर्षों तक देश सेवा का अवसर मिला है। इस अवधि में विचारधारा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। देश में ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप युवाओं को रोजगार और नवाचार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश को कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बताते हुए कहा कि राज्य ने कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सर्विस सेक्टर, एक्सपोर्ट में भारत आगे है। पिछले 12 साल में कई पहल की गई है।
यूरोप के साथ डील से हमारे उत्पाद के लिए नया बाज़ार मिला है।
’12 वर्ष के सिंहस्थ जैसा कार्यकाल’- सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां 12 वर्ष का महत्व है। 12 वर्ष में सिंहस्थ होता है। सीएम ने कहा स्मार्ट सिटी के पैसे से बाबा महाकाल का महालोक बना दिया। एक संकल्प से धार्मिक पर्यटन का बढ़ा बदलाव आया।
सीएम ने कहा नरेन्द्र मोदी लगातार 25 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का कार्य कर रहे हैं।
12 वर्ष/ बारह का अंक हमारे लिए उत्साहवर्धक है। सिंहस्थ भी बारह वर्ष में ही होता है। जीआईएस हमने भोपाल में आयोजित कर नया कीर्तिमान बनाया। न्याय प्रणाली में भारतीयता का तत्व वापस आया है।




