मोतिया तालाब के पास खड़ी कार पर रविवार शाम एक पेड़ अचानक गिर गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय पे …और पढ़ें

मोतिया तालाब के पास खड़ी कार पर रविवार शाम एक पेड़ अचानक गिर गया। नईदुनिया।
HighLights
- मोतिया तालाब क्षेत्र में खड़ी कार पर अचानक गिरा विशाल पेड़
- हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जनहानि टली
- नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और वाहन निकाला
भोपाल। राजधानी के मोतिया तालाब क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था और आसपास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
दर्जनों अस्पतालों का पहुंच मार्ग
मोतिया तालाब के आसपास शहर के कई प्रमुख अस्पताल, नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर संचालित होते हैं। मरीजों और उनके स्वजनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां दिनभर भीड़ बनी रहती है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोग तालाब किनारे खाली स्थानों पर अपने वाहन खड़े करते हैं।
रविवार को कम रहती है भीड़
स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में यहां 50 से अधिक कारें और करीब 100 दोपहिया वाहन पार्क रहते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। इसी दौरान पेड़ के समीप खड़ी एक कार पर अचानक पेड़ गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। गार्डन सुपरिटेंडेंट अनवर खान ने बताया कि पेड़ को कटर मशीन की मदद से हटाया गया और कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।




