Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

15 दिन में प्रगति नहीं दिखाने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, कटेगी परफॉर्मेंस गारंटी

 

मप्र में रेड लिस्ट वाली परियोजनाओं के सभी संविदाकारों पर एलडी (लिक्विडेटेड डैमेज) अधिरोपित किया जाएगा। यह निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत …और पढ़ें

MP में अमृत परियोजनाओं के काम पर सख्ती : 15 दिन में प्रगति नहीं दिखाने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, कटेगी परफॉर्मेंस गारंटी

मध्य प्रदेश अमृत योजना में देश में सातवें स्थान पर है। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 15 दिनों में प्रगति नहीं होने पर संविदाकार होंगे ब्लैकलिस्ट
  2. परफॉर्मेंस गारंटी काटने और एलडी लगाने के निर्देश
  3. अमृत योजना में मध्य प्रदेश देश में सातवें स्थान पर पहुंचा

 भोपाल। अमृत 2.0 के अंतर्गत संचालित जलप्रदाय परियोजनाओं में धीमी प्रगति पर नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रेड लिस्ट में शामिल संविदाकार यदि अगले 15 दिनों में परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति नहीं लाते, तो उनकी परफॉर्मेंस गारंटी काटी जाएगी और उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

रेड लिस्ट वाली परियोजनाओं पर एलडी भी लगेगा

आयुक्त भोंडवे ने समीक्षा बैठक में कहा कि कम प्रगति वाली परियोजनाओं से जुड़े सभी संविदाकारों पर एलडी (लिक्विडेटेड डैमेज) भी अधिरोपित किया जाएगा। यह निर्देश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित अमृत 2.0 जलप्रदाय परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में दिए गए।

मध्य प्रदेश अमृत योजना में देश में सातवें स्थान पर

भोंडवे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का 100 प्रतिशत उपयोग मार्च 2026 तक सुनिश्चित कर लिया गया है। बेहतर वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन के चलते मध्य प्रदेश वर्तमान में अमृत योजना में देश में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

 

122 कम प्रगति वाली परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में 122 ऐसी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई, जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। समीक्षा में कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और लंबित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन परियोजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हो सकें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े अधिकारी

भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के सभाकक्ष में आयोजित इस विस्तृत समीक्षा बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, टीएल, पीडीएमसी और आरई उपस्थित रहे। वहीं अन्य नगरीय निकायों के अधिकारी और संविदाकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply