Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘फैंस को मिलकर आता हूं’, 60 की उम्र में भी पिता से परमिशन मांगते दिखे सलमान खान, देखें वीडियो

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है. इस वीडियो में सलमान अपने पिता सलीम खान से सभी के सामने परमिशन लेते दिखे, जिसमें उनकी बॉन्डिंग और प्यार साफ देखने को मिल रही है.

पिता से पूछते दिखे सलमान

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के समय का है. जब वो अपने पिता सलीम खान के साथ थिएटर में थे. साथ ही कई फैंस भी वहां मौजूद थे. इस बीच वो कई लोगों के सामने अपनी पिता से पूछते हैं कि ‘वो फैंस को दिखाकर आता हूं.’ फिर सलीम खान कहते हैं, ‘अच्छा मिलकर आओ.’ इतनी उम्र होने के बाद भी सलमान खान का अपने पिता से परमिशन लेते देख फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Box Office: 5 करोड़ में बनी मराठी फिल्म ने दिया 1425.6% प्रॉफिट, 6 बहनों की कहानी ने रच दिया था इतिहास

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

फिल्म की बात करें, तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रश्मिका मंदाना ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और इसका ग्रॉस कलेक्शन 110.36 करोड़ था. साथ ही दुनियाभर से इसने 184.89 करोड़ की कमाई की.

आने वाली फिल्में 

वहीं आने वाले समय में वो अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले है, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा वो वामशी पैडीपल्ली की SVC63 में बिजी हैं. निर्माता दिल राजू की इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी.

अस्पताल में भर्ती थे सलीम खान

इसके अलावा सलीम खान बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसी साल फरवरी में उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक हुई, तब उन्हें डिस्चार्ज किया गया था.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply