Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘धर्म कोई भी हो, एक ही विवाह की अनुमति होगी’ मध्य प्रदेश में लागू होगी UCC, सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश – एक विधान – एक निशान – एक प्रधान की बात कही थी। उनके इस संकल्प को साकार करने …और पढ़ें

'धर्म कोई भी हो, एक ही विवाह की अनुमति होगी' मध्य प्रदेश में लागू होगी UCC, सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान

सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता (UCC)
  2. धर्म कोई भी हो, अब सभी के लिए केवल एक ही विवाह की अनुमति होगी
  3. यूसीसी कानून लाने के लिए कमेटी को मिले 10 लाख से अधिक सुझाव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश – एक विधान – एक निशान – एक प्रधान” की बात कही थी। उनके इस संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समाज के हर वर्ग के लिए कानून एक जैसा होना चाहिए। हिंदू भाई अगर एक विवाह करता है तो दूसरे धर्म में भी यह व्यवस्था होनी चाहिए। एक के लिए अलग कानून दूसरे के लिए अलग कानून, ऐसा कानून नहीं चलेगा। धर्म कोई भी हो एक ही विवाह की अनुमति होगी।

सीधे विधानसभा में कानून लाने के बजाय कमेटी बनाकर लिए 10 लाख से अधिक सुझाव

मुख्यमंत्री ने सतगढ़ी भोपाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि प्रदेश की जनता ने भी तय कर लिया है कि यूसीसी मध्य प्रदेश में लागू होगा। हम चाहते तो सीधे विधानसभा में कानून लाते, लेकिन इसके लिए हमने कमेटी बनाकर सभी धर्म-समुदाय के सुझाव लिए, जिससे किसी के साथ भेदभाव न हो। 10 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं। बड़ी संख्या में इसको समर्थन मिला है।

 

देश के बड़े राज्यों में, मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वह फिर दावा करेगी कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ है। कांग्रेसियों को याद रखना चाहिए कि एक समान नागरिक संहिता हर हाल में लागू की जाएगी।

विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- यह कानून भारत के नागरिकों को जीने का समान अवसर देगा

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूसीसी का कानून ला रहे हैं कि अब हम एक शादी करेंगे तो अब्दुल्ला को भी एक ही शादी करनी होगी। यह कानून भारत के नागरिकों को जीने का समान अवसर देगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply