परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के पांचवीं के एक लाख 17 हजार से अधिक और आठवीं के एक लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थी शाम…और पढ़ें

परीक्षा का रिजल्ट 7 जुलाई दोपहर 2 बजे होगा घोषित।
HighLights
- परीक्षा का रिजल्ट 7 जुलाई दोपहर 2 बजे होगा घोषित
- 16 से 23 जून के बीच हुई परीक्षाओं का परिणाम कल
- 17 हजार से अधिक शिक्षकों ने ऑनलाइन दर्ज किए अंक
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुनः परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
ढाई लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच पांचवीं और आठवीं की पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के पांचवीं के एक लाख 17 हजार से अधिक और आठवीं के एक लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।




