Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में मानसून का असर, खराब मौसम के कारण दिल्ली की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, मुंबई की उड़ानें भी लेट

 

मानसून की दस्तक के साथ हवाई सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 10:53:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 10:54:57 PM (IST)

भोपाल में मानसून का असर, खराब मौसम के कारण दिल्ली की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, मुंबई की उड़ानें भी लेट

खराब मौसम के कारण दिल्ली की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. खराब मौसम के कारण दिल्ली-भोपाल एयर इंडिया फ्लाइट नागपुर डायवर्ट
  2. मुंबई से भोपाल आने वाली उड़ानें 40–50 मिनट देरी से पहुंचीं
  3. अहमदाबाद उड़ान में तकनीकी खराबी, सुधार के बाद रवाना किया गया

भोपाल। मानसून की दस्तक के साथ हवाई सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। मंगलवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली से भोपाल आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं मुंबई से भोपाल आने वाली उड़ानें भी 40 से 50 मिनट की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयर इंडिया की दिल्ली से भोपाल आने वाली उड़ान संख्या एआई-2759 भोपाल पहुंचने के दौरान तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चालक दल ने विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा।

 

यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा

यह उड़ान भोपाल से वापस दिल्ली के लिए रवाना होती है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि विमान देर रात भोपाल पहुंचेगा, जिसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

अहमदाबाद उड़ान में तकनीकी खराबी

इंडिगो की अहमदाबाद-भोपाल उड़ान निर्धारित समय शाम 6:35 बजे भोपाल पहुंची। इसके बाद भोपाल से अहमदाबाद रवाना होने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। यात्रियों को विमान में आई खराबी दूर होने तक इंतजार करना पड़ा। इंडिगो कार्यालय के अनुसार तकनीकी समस्या दूर करने के बाद विमान अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply