Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में इंस्टाग्राम पर Work From Home का झांसा, दो महिलाओं से 1.74 लाख रुपये की साइबर ठगी

 

विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां घरेलू सामान खरीदने पर मोटे कमीशन का दावा किया गया।

HighLights

  1. पहले सबको वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।
  2. कमीशन और टास्क का लालच दिया।
  3. भुगतान के बाद जालसाजों ने तोड़ा संपर्क।

भोपाल। राजधानी में घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोलार रोड और निशातपुरा थाना क्षेत्र की दो महिलाओं से वर्क फ्राम होम के नाम पर करीब 1.74 लाख रुपये की Online ठगी का मामला सामने आया है।

साइबर क्राइम शाखा ने शुरुआती जांच के बाद दोनों मामलों में संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कराई है। कोलार रोड पुलिस के मुताबिक वरुण नगर निवासी आरती द्विवेदी (32) ने अप्रैल 2026 में इंस्टाग्राम पर घर बैठे आय कमाने का विज्ञापन देखा था।

 

विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां घरेलू सामान खरीदने पर मोटे कमीशन का दावा किया गया।

शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद आरोपितों ने उनसे दो किश्तों में 1.30 लाख रुपये जमा करा लिए। रकम ट्रांसफर करने के बाद न तो कोई सामान मिला और न ही कमीशन। कुछ समय बाद आरोपितों ने अपने मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क माध्यम बंद कर दिए।

कपड़ों की खरीद-बिक्री से जुड़े टास्क के नाम पर धोखाधड़ी

दूसरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र के न्यू चौकसे नगर का है। यहां रहने वाली हेमकुमार पटेल (31) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखने के बाद वाट्सएप पर वर्क फ्राम होम का प्रस्ताव मिला। जालसाजों ने एक लिंक भेजकर कपड़ों की खरीद-बिक्री से जुड़े टास्क पूरे करने के बदले अच्छी कमाई का लालच दिया। इस दौरान पीड़िता से सात अलग-अलग किश्तों में 44 हजार रुपये आनलाइन जमा करा लिए गए। भुगतान के बाद आरोपितों ने संपर्क समाप्त कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply