team-india-performance-inglish-condition-men-pahal
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?

 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से सीरीज हार गई है. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पूरी सीरीज में भारत की कई कमजोरियां नजर आई. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी, सब फ्लॉप रही. तीसरे टी20 में 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद चौथे टी20 में 9 विकेट से हार झेलने के बाद अब समय आ गया है कि इस टीम का पूरा विश्लेषण किया जाए. किन वजहों से हार मिली, क्या अनुभव की कमी हार का कारण बनी या कुछ और.

8 खिलाड़ी पहली बार इंग्लिश कंडीशन में खेले!

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा समेत 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस सीरीज से पहले इंग्लैंड में कभी टी20 नहीं खेले. इसमें अभिषेक, तिलक के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन शामिल हैं. सूर्यांश शेडगे का नेशनल टीम के साथ पहला इंग्लैंड दौरा है.

श्रेयस अय्यर समेत सिर्फ 5 प्लेयर ऐसे रहे, जो इससे पहले इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. श्रेयस, अक्षर पटेल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई इस सीरीज से पहले इंग्लैंड में टी20 खेल चुके थे. तो क्या अनुभव की वजह से भारत हारी? नहीं ऐसा नहीं कहा जा सकता.

किस वजह से हारी भारत?

बेशक इंग्लिश कंडीशन में ज्यादातर प्लेयर पहली बार टी20 सीरीज खेल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि ये टीम अनुभवहीन है. श्रेयस अय्यर ने इसे ट्रांजीशन फेज बताया, वो भी गलत लगता है क्योंकि इस टीम के अधिकतर खिलाड़ी लंबे समय से इंटरनेशनल खेल रहे हैं. इंग्लैंड में पहली बार टी20 इंटरनेशनल खेल रहे ज्यादातर प्लेयर्स अन्य स्तर पर यहां खेल चुके हैं, कई तो काउंटी क्रिकेट भी खेल चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी खुद यहां पहले खेल चुके हैं. तो ये कहना सही नहीं होगा कि इस टीम में अनुभव की कमी थी.

भारत का टॉप आर्डर फ्लॉप

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद तीनों मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपन किया, लेकिन किसी में भी दोनों अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए. दूसरे टी20 में 43 रन बनाने वाले अभिषेक तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश 10 और 16 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने तीनों मैचों में कुल 42 रन (14, 13 और 15) रन बनाए.

ईशान किशन को देखकर लगा नहीं कि वो हाल ही में टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरे मैच में उन्होंने 49 रन बनाए, लेकिन तीसरे (13) और चौथे (4) मैच में फिर सस्ते में आउट हुए.

उपकप्तान का बल्ला खामोश, ऑलराउंडर्स ने भी किया निराश

श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में 68 रन बनाए थे, हालांकि वो मैच रद्द हो गया. दूसरे (37) और तीसरे (5) टी20 में वह फ्लॉप रहे, लेकिन चौथे मैच में उनका बल्ला गरजा. उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए, हालांकि फिर उनके आलावा कोई नहीं चला. तिलक वर्मा का बल्ला तो पूरी सीरीज में खामोश रहा, नौबत ये आ गई कि उपकप्तान को भी ड्राप करने की बात हो रही है.

तिलक वर्मा ने 4 पारियों में कुल 51 ही रन बनाए हैं. मिडिल ओवरों में शिवम दुबे पर बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन ये ऑलराउंडर भी पहले मैच को छोड़कर किसी में नहीं चला. उन्होंने पहले मैच में 42 रन बनाए, लेकिन इसके बाद दो पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. दूसरे मैच में 5 और तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हो आगे. चौथे मैच में भी वो सिर्फ 22 रन बना पाए.

अक्षर पटेल पर चारों मैचों में भरोसा जताया गया, उनके पास काफी अनुभव भी है. वह इंग्लैंड की कंडीशन में खेल चुके थे, लेकिन इसका फायदा नहीं मिला. उन्होंने 4 पारियों में 16 रन बनाए और 3 मैचों में 2 विकेट लिए.

गेंदबाजी में नजर आई अनुभव की कमी

प्रिंस यादव के पास अनुभव नहीं है, लेकिन वह आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में अच्छा करके आए थे. फिर भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मैचों में नहीं खिलाया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले तीसरे टी20 में 2 विकेट लिए, लेकिन चौथे मैच में वह कोई विकेट नहीं ले पाए.

रवि बिश्नोई दूसरे टी20 में काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने 60 रन दिए जिसमें एक ही ओवर में 29 रन लुटाए थे. हालांकि वो उन 5 खिलाड़ियों में थे, जिन्होंने इससे पहले इंग्लैंड में टी20 खेला था. लेकिन इसके बाद उन्हें ड्राप कर दिया गया. वरुण चक्रवर्ती 2 पारियों में सिर्फ 1 विकेट ले पाए, वो रनों में भी कंट्रोल नहीं कर सके. पहले मैच में उन्होंने 37 और दूसरे में 35 रन खर्चे, नतीजा ये हुआ कि उन्हें ड्राप कर वाशिंगटन सुंदर को लाया गया.

अर्शदीप सिंह को इस टीम में अभी सबसे अनुभवी गेंदबाजी कहा जा सकता है, हालांकि वो भी ज्यादा असरदार नहीं रहे. उन्होंने दूसरे टी20 में 3 विकेट लिए, लेकिन तीसरे मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए. चौथे मैच में एकमात्र विकेट उन्हें ही मिला था

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply