कांग्रेस ने 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक युवाओं के मुद्दों पर साइकिल यात्रा और 15 जुलाई को भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री निव…और पढ़ें

HighLights
- जीतू पटवारी के परिवार को निशाना बनाने का आरोप
- इस मामले को विधानसभा में उठाने की तैयारी
- कांग्रेस ने 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालेगी
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में उनसे जुड़ी फर्म के गोदामों की जांच कराई गई और अब भाई नाना पटवारी को ड्रग्स से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया।
परिवार को बना रही राजनीति का शिकार
पार्टी नेताओं का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, मगर परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है। विधानसभा में भी इस विषय को उठाया जाएगा। पटवारी पर पिछड़े कुछ समय से जिस तरह से सियासी हमले हो रहे हैं, उसमें पार्टी उनके साथ एकजुटता के साथ खड़ी नजर आ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता बरोलिया ने कहा कि जनहित के मुद्दों के स्थान पर विपक्ष को डराने, धमकाने की राजनीति हो रही है।
भोपाल और इंदौर में साइकिल रैली
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसान, युवा, अनुसूचित जाति-जनजाति,पिछड़ा वर्ग, महिला सहित जनहित के सभी मुद्दे उठाकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। युवाओं के भविष्य को लेकर 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकाली जानी है।
15 जुलाई को ही भष्ट्राचार सहित अन्य मुद्दों पर सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी है। दबाने, डराने की राजनीति से कांग्रेस के कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।




