7-sal-bad-govinda-ka-kamback-a
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म ‘रूपा’, नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

 

‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वो फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाले हैं. गोविंदा ने ‘रूपा’ की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म में वो नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार संग दिखेंगे. फिल्म को गोविंदा प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ फेम रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदे 4 प्लॉट, कीमत जान उड़ेंगे होश

फिल्म के बारे में क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, ‘अब मैं तैयार हूं. अब आगे आप पूरी कास्ट को देख पाएंगे. मुझे ऐसा लगता है कि ये अलग तरह की फिल्म होगी खासकर यंगस्टर्स के लिए. बहुत ही उम्मीदों के साथ यंगस्टर्स शुरुआत करते हैं, लेकिन वो कभी-कभार भटक जाते हैं. माया का जो हिस्सा हम दिखा सकते हैं वो मैं अब इस फिल्म में दिखाने जा रहा हूं. यंगस्टर्स भीड़ में खोए हुए व्यक्ति की तरह न लगे.’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मैं तो फिल्म में काम करता हूं तो दुनिया आश्चर्यचकित हो जाती है कि ये यहां कैसे. मुझे किसी भी चीज से डर नहीं लगता है. मैं सच से दूर नहीं भागता हूं. जो भी आगे होने वाला है मुझे उसका बहुत पहले से आभास हो जाता है. मैं सच कह दिया करता हूं. लोग विश्वास नहीं करते हैं. कई लोग तो गाली भी देते हैं कि देखो क्या कह रहा है.’

इस फिल्म में आखिरी बार दिखे थे गोविंदा
गोविंदा को 2019 में फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो डबल रोल में थे. फिल्म चली नहीं थी. इसके अलावा वो 2022 में डॉक्यूमेंट्री Naam Tha Kanhaiyalal में दिखे थे. गोविंदा पिछले 7 साल से पर्दे से गायब हैं. इसके अलावा उन्होंने फ्राइडे. आ गया हीरो, हे ब्रो, हैप्पी एंडिंग, किल दिल, दीवाना मैं दीवाना, दिल्ली सफारी जैसी फिल्में भी की हैं.

TMKOC कास्ट फीस: बबीता जी से 204% अधिक फीस लेते हैं जेठालाल, जानें शो के बाकी एक्टर्स को कितनी मिलती है सैलरी

बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनिता और बेटा यशवर्धन आहूजा भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. दोनों एकता कपूर की फिल्में दिखेंगे.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply