Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी… सभी विभागों में 20 जुलाई तक पदोन्नति की तैयारी, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

 

राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के पहले पूरी …और पढ़ें

 

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी... सभी विभागों में 20 जुलाई तक पदोन्नति की तैयारी, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

MP में मानसून सत्र से पहले पदोन्नति का लक्ष्य। (AI Generated)

HighLights

  1. MP में मानसून सत्र से पहले पदोन्नति का लक्ष्य
  2. सभी विभागों को जल्द बैठकें करने के निर्देश
  3. हाई कोर्ट के फैसले से पहले प्रमोशन की तैयारी

भोपाल। राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है। सभी विभागों से कहा गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें जल्दी-जल्दी करके पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएं।

हाई कोर्ट के निर्णय से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी

दरअसल, सरकार चाहती है कि हाई कोर्ट में पदोन्नति नियम 2025 को लेकर कोई भी निर्णय आने से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। विभागों में पदोन्नति को लेकर बैठकें लगातार चल रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सामान्य प्रशासन विभाग से एक जुलाई से अब तक की गईं पदोन्नतियों की रिपोर्ट मांगी हैं।

 

विधानसभा सचिवालय में बड़े पैमाने पर पदोन्नति

उधर, विधानसभा सचिवालय में प्रथम श्रेणी के 15, द्वितीय श्रेणी के 40, तृतीय श्रेणी के 93 एवं चतुर्थ श्रेणी के 34 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार जताते हुए उनका सम्मान किया।

10 वर्ष बाद शुरू हुई प्रक्रिया

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2002 को हाईकोर्ट द्वारा रद किए जाने के लगभग 10 वर्ष बाद पदोन्नति की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस दौरान लगभग एक लाख कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply