Latest News Madhya Pradesh

भोपाल में भाजपा का आम कार्यकर्ता भी चुनाव जीत जाएगा, मेरी जरूरत नहीं- शिवराज

बैतूल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन में देरी के सवाल पर बैतूल में साफ कहा कि भोपाल के प्रत्याशी का फैसला एक या दो दिन के भीतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल से भाजपा का कोई साधारण कार्यकर्ता भी चुनाव जीतेगा, वहां मेरी जरूरत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को बैतूल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन जमा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता रसगुल्ला नहीं है, हम अपनी पर आ गए तो दुनिया की किसी भी अन्याय करने वाली सरकार से लड़ सकते हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की सारी योजनाएं बन्द कर दी गईं। कर्ज माफ करने का सफेद झूठ बोला। जनता परेशान हो गई है।
वहीं शिवराज सिंह ने सपा नेता आजम खान के जया प्रदा पर दिए आपत्तिजनक बयान पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस देश में महिला, बेटियों को सम्मान होता है। ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply