भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद भदौरिया को दतिया में उपचुनाव अभियान का प्रमुख एवं रणवीर सिंह रावत को सह प्रमुख बनाया है। इसी तरह उपचुनाव संचालन समिति की भी घोषणा की गई है। इसका प्रमुख प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह की सहमति से सह प्रभारी राहुल कोठारी ने यह नियुक्ति की हैं। समिति में शामिल किए गए 32 सदस्यों में पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन गोस्वामी, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला महामंत्री संघमित्रा अहिरवार, डॉ रामजी खरे, धीरू डांगी, प्रशांत ढेंगुला, बृजेश यादव, कमलेश अहिरवार, राधाकांत अग्रवाल, गुरुदेव भरण गुप्ता।
जगदीश यादव, विक्रम बुंदेला, सुरेंद्र बुधौलिया, पुष्पेंद्र रावत, मोहन पटवा, माधवेंद्र परिहार, संतोष कटारे, राकेश भार्गव, महेश लोधी, मनोहर पाल फौजी, लक्ष्मण साहवानी, शिवराज सिंह जाट, कालीचरण कुशवाहा, बद्री साहू, अशोक सिजरिया, दयाल सिंह गुर्जर, मीनाक्षी कटारे, सुलक्षणा गंगोतिया, किरण गुप्ता और योगेश सक्सेना हैं।
कार्यालय, मीडिया एवं इंटरनेट मीडिया सेंटर का आज होगा उद्घाटन
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शुक्रवार को दतिया में दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डा. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शुक्रवार को सुबह 11 होटल रतन रायल में बनाए गए दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सभी पदाधिकारी दोपहर 3.30 बजे होटल प्राक्षी में मीडिया एवं इंटरनेट मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे।




